Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : ग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…

बलरामपुर। दो बाइक चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने ऐसी सजा दी कि उन्हें ताजिंदगी यह वाकया याद रहेगा।बलरामपुर जिले के चांदों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खजुरियाडीह गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में दो बाइक चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी तरह से कानून का पाठ पढ़ाते हुए चोरों को बाइक से बांध दिया और बीच सड़क पर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना के वायरल वीडियो में नजर आया कि चोरों को बाइक पर लिटा कर उसी बाइक से बांध दिया गया है, जिसे वे चुराने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों का गुस्सा देखते ही बनता था, क्योंकि क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है।

See also  CG News : टमाटर की आड़ में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया...

पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार

इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। साथ ही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि कोई भी इस तरह कानून अपने हाथ में न ले। वहीं बाइक चोरी की घटना को लेकर युवकों को इस तरह दी गई तालिबानी सजा के वीडियो ने कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!