Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दो सांडों के बीच लड़ाई की चपेट में आई महिला की हुई मौत, हारने वाले सांड ने भागते हुए लिया चपेट में, देखें वीडियो

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार को सांड के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला बाजार से घर लौट रही थी और रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उसी दौरान एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना एक राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

मृतका की पहचान पीलाबुडू (35) के रूप में हुई है, जो सरनाबहाल के वार्ड क्रमांक छह की निवासी थी। बताया जा रहा है कि महिला दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी उसने सड़क पर सांडों को लड़ते देखा और वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। इतने में एक सांड ने उस पर हमला कर दिया और सड़क पर पटक दिया। हमले में महिला के पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ACB का डबल एक्शन: पेंशन के नाम पर बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर भी दबोचा गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त वहां अन्य लोग और बच्चे भी मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को अमलीपदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीलाबुडू की शादी सात साल पहले बिरीघाट में हुई थी, लेकिन पति की आत्महत्या के बाद वह मायके में रह रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभावी योजना बनाई जाए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!