Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ACB का डबल एक्शन: पेंशन के नाम पर बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर भी दबोचा गया

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक साथ दो जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कोंडागांव में पेंशन के नाम पर एक बुजुर्ग से घूस मांगने वाले बाबू को पकड़ा गया, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और क्लर्क को रिश्वत लेते हुए दबोचा गया।

कोंडागांव जिले के बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को एसीबी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरपंच पारा मिडिल स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक सोनसिंह यादव लंबे समय से अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि बाबू ने पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के बदले उनसे 40 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जगदलपुर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

See also  CG Liquor scam : सौम्या चौरसिया 3 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ के लेनदेन और ‘हवाला’ कनेक्शन का खुलासा

हैरानी की बात यह है कि बीईओ कार्यालय कोंडागांव में यह एसीबी की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी इसी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई हो चुकी है, बावजूद इसके घूसखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है।

दूसरी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में की गई। यहां एसीबी ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कमिश्नर ने ठेके से जुड़े काम के बदले ठेकेदार से घूस की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

See also  CG BREAKING:दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर नक्सली हमला, 2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या...

फिलहाल दोनों मामलों में एसीबी की टीम आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!