Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा में चल रहा धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का कारोबार…बिना रेरा, टी.एन.सी.अप्रूवल के हो रहा कृषि भूमि की खरीदी बिक्री…!

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग का काम चल रहा है यहां किसानों का भूमि को एग्रीमेंट करके बिना रेरा,टीएनसी,नगर पालिका के अनुमति बैगर जमीन खरीदी बिक्री कर रहे। चांपा के सिवनी रोड, कुर्दा,चांपा नगर के आस पास कई अवैध प्लाटिंग देखे जा सकते हैं। लेकिन अभी तक इस पर राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही नहीं हो रही है इस अवैध खरीदी बिक्री से सरकार का करोड़ों का नुकसान हो रहा है। यहां तक सिंचाई विभाग द्वारा बनाए नहर को पाट कर रास्ता निकाल कर प्लाटिंग कर दे रहे हैं।
पहले जमीन खरीदार को अपने लोभ लुभावने बातें करके अपनी जाल में फंसाते हैं फिर बड़ी रकम लेकर जमीन की बिक्री कर देते हैं बाद में जमीन मालिक रोड,नाली एवं एनओसी के लिए नगर पालिका का चक्कर लगाते रहता है जिससे जमीन खरीदार का पैसा एवं समय दोनों बर्बाद होता है। प्लाटिंग कर रहे कारोबारी के खिलाफ किसी प्रकार ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती। कुछ महीने पहले इन जमीन दलालों के खिलाफ मामूली कार्यवाही देखने को मिली जो अब एक बार फिर इन पर कारवाई करने की आवश्यकता है।
ग्राम कुरदा सिवानी में 15 से 20 एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग का कारोबार जारी है यहां जमीन दलाल द्वारा खरीदार को मौके पर ले जाकर जमीन दिखाकर खरीदी बिक्री का कारोबार करते हैं बाद में पता चलता है जमीन का ना तो डायवर्सन है नहीं किसी प्रकार की एनओसी है। किसानों से औने पौने दामों पर एग्रीमेंट कर अवैध कारोबार कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
कुरदा,सिवनी गांव में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली है इस पर जल्द बड़ी कार्रवाई करेंगे। बिना अनुमति के खरीदी बिक्री पर जमीन दलाल के खिलाफ FIR भी किया जाएगा।
प्रशांत पटेल , तहसीलदार,चांपा

See also  कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद नारायण सोढ़ी की पत्नी ने कहा, मेरे पति ने देश में अमन चैन के लिए दी अपनी शहादत, शहीद नारायण सोढ़ी को 9 मई को राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!