Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तेज रफ्तार का कहर; टैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला

जांजगीर-चांपा। जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचला है। हादसे युवक को गंभीर चोट आई है जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना डॉ. प्रसाद अस्पताल के पास हुई हैं।

मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम बसंतपुर का रहने वाला सनत यवाद 30 वर्ष जोकि आइडीएफसी फास्ट बैंक में फाइनेंस का काम करता है वह अपनी बाइक से फील्ड के निकला था। वही मुरूम से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने डॉ प्रसाद अस्पताल जांजगीर के पास अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठक्कर मरते हुए कुचला है। हादसे में युवक सनत यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज, रायपुर में खेले जाएंगे दो मैच

सनत यादव को अंदरूनी हिस्सा में चोट लगने से लगातार खून निकला रहा था। किसी तरहर से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और बिलासपुर रेफर किया गया है। वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जिसे नहर पुल के पास से दौड़कर पकड़ा गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!