Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाउसफुल 5 रिलीज के बीच एक्टर डिनो मोरिया के घर ED का छापा, मीठी नदी घोटाले से जुड़ा है मामला

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया पिछले कुछ दिनों से मीठी नदी सिल्ट घोटाला मामले को लेकर जांच के घेरे में थे. इस मनी लॉन्ड्रिग मामले में ईडी ने छापेमारी की है, जिसमें 15 जगह शामिल हैं. इनमें डिनो मोरिया का बांद्रा स्थित घर भी शामिल है. शुक्रवार यानी 6 जून को सुबह 8 बजे से उनके घर की तलाशी ली जा रही है. इस मामले में एक्टर से दो बार ईओडब्लू पूछताछ कर चुकी है.

फिल्म एक्टर डिनो मोरिया से 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी सफाई स्कैम मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेस विंग (EOW) ने पूछताछ की थी. इसके साथ ही एक्टर को समन भी भेजा गया था. अब ईडी की टीम एक्टर के बांद्रा स्थित घर पर कुछ कागजात के लिए पहुंची है.

See also  साइबर टीम एवं अकलतरा पुलिस ने पकड़े 3 शातिर लुटेरे, 4 मोटर साइकल जप्त

15 जगहों पर हुई छापेमारी
इस छापे के पहले भी डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो को EOW ने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहने के लिए कहा था. ये छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है. इस मामले में 15 जगहों पर छापेमारी की गई है, जिसमें मुंबई से लेकर केरल का कोच्चि भी शामिल है.

राजनीतिक मुद्दा शामिल
हालांकि, इस मामले में भी चीजे राजनीतिक मोड़ लेती नजर आ रही हैं. दरअसल, डिनो मोरिया को शिवसेना (ठाकरे गुट) के युवा नेता और विधायक आदित्य ठाकरे का काफी करीबी माने जाते हैं, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि नगर निगम चुनाव से पहले ठाकरे गुट को मुश्किल में डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

See also  कोरबा: दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक.123 की सड़क हादसे में हुई मृत्यु...

क्या है पूरा मामला?
ये मामला 20 साल से चल रहे मुंबई में मीठी नदी से गाद निकालने वाले प्रोजेक्ट का है. इस प्रोजेक्ट के लिए 1100 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था. शुरुआती जांच में पता चला कि इस दौरान कुल 18 ठेकेदारों को इसका ठेका दिया गया था. बाद में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने उपकरण किराये पर लेने में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है. जिसके बाद 65 करोड़ 54 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है, जिसको लेकर ईडी की जांच चल रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!