Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खाने से एलर्जी हो रही है इसका पता कैसे चलता है, क्या हैं लक्षण

हर किसी व्यक्ति का शरीर अलग होता है. किसी को खाने की हर चीज सूट करती है तो किसी को कुछ चीजों को खाने से एलर्जी हो जाती है. इसको फूड एलर्जी कहते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाता है कि किस चीज को खाने से एलर्जी हो रही है.एलर्जी के लक्षण आमतौर पर खाने के कुछ मिनटों से लेकर दो घंटे के भीतर प्रकट होते हैं, लेकिन लोग इसको कोई बीमारी समझ लेते हैं और उसके हिसाब से टेस्ट कराते हैं. कई मामलों में टेस्ट की रिपोर्ट भी नॉर्मल आती है और पता नहीं चल पाता की समस्या क्या है. ऐसे में आपको कुछ लक्षण पर ध्यान देना है और अपना एलर्जी टेस्ट भी कराना है.

See also  Dream 11 में किसान पुत्र ने जीते 1 करोड़ रुपए, पुरे गांव में खुशी...

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की पूर्व सीनियर रेजिडेंट और एलर्जिस्ट डॉ. नीता नायक बताती हैं कि एलर्जी किसी भी उम्र में विकसित हो सकती है. ये जन्म के साथ भी हो सकती है. कई मामलों में लोगों को सालों तक पता ही नहीं चलता है कि उनके किसी खास प्रकार के भोजन से एलर्जी है. इसको साइलेंट एलर्जी कहते हैं. इसमें एलर्जी के लक्षण काफी देर से दिखते हैं, लेकिन अगर किसी चीज को खाने के बाद आपको अकसर पेट में गैस, अपच, चेहरे पर पिंपल निकलना जैसे लक्षण दिखते हैं तो यह उस फूड से एलर्जी के लक्षण हैं. ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

See also  क्या अब सोना बेचने का समय आ गया ​है? ये हैं कारण...

खान से एलर्जी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?
मयोक्लिनिक के मुताबिक, त्वचा पर खुजली या पित्ती (हाइव्स), चेहरे, होंठों, जीभ या गले में सूजन, पेट दर्द, उल्टी या दस्त, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण किसी चीज को खाने के कुछ घंटों के भीतर दिखते हैं तो यह फूड एलर्जी हो सकती है. इसकी पहचान के लिए आप कुछ टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए(Skin Prick Test) होता है. इससमें शरीर के किसी हिस्से पर संदिग्ध खाद्य पदार्थ की थोड़ी मात्रा लगाकर त्वचा को हल्के से चुभाया जाता है. यदि वहां सूजन या लालिमा होती है, तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है. इसके अलावा ब्लड टेस्ट किया जाता है. इसमें इम्युनोग्लोबुलिन E (IgE) एंटीबॉडी की मात्रा मापी जाती है, जो एलर्जी प्रतिक्रिया का संकेत देती है.

See also  मुख्यमंत्री से जनपद सीईओ वर्षारानी चिकनजुरी के खिलाफ ऑनलाइन हुई शिकायत, सक्ती कलेक्टर ने सँयुक्त कलेक्टर को दिए जांच कर 7 दिनों में प्रतिवेदन पेश करने का आदेश, भ्रष्टाचार में लिप्त सरपंच,ग्राम सचिव को सीईओ जैजैपुर का खुला संरक्षण,  भ्रष्टाचार की जांच शिकायत भी सही पाया फिर भी कार्यवाही करने के बजाए सीईओ ने बचाने में चलाई कलम...

किस डॉक्टर से सलाह लें?
अमेरिकन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (ACAAI) के मुताबिक, फूड एलर्जी के इलाज के लिए आपको एलर्जिस्ट और डायटिशियन दोनों से मिलना चाहिए. ये डॉक्टर एलर्जी की पहचान करेंगे और आपको समस्या के हिसाब से एक डाइट चार्ट भी बनाकर देंगे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!