Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अयोध्या में धड़ाधड़ जमीन खरीद रहे Amitabh Bachchan, चौथे प्लॉट की कीमत जान रह जाएंगे हैरान…

मुंबई : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. लेकिन पिक्चरों से ज्यादा वो इस समय लग्जरी प्रॉपर्टी पर फोकस करते दिख रहे हैं. अयोध्या के रियल एस्टेट बिजनेस पर लगातार मौजूदगी बढ़ाते नजर आ रहे हैं. बिग बी ने एक बार फिर अयोध्या की लग्जरी प्रॉपर्टी मार्केट में इन्वेस्ट किया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अयोध्या में चौथा प्लॉट खरीद लिया है, जो करीब 25,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है.

बिग बी ने कहां खरीदा चौथा प्लॉट?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने जो प्रीमियम जमीन खरीदी है, वो सरयू के पास है. यह एक अपस्केल डेवलपमेंट है, जिसमें वो पहले भी 14.5 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं. राम मंदिर निर्माण के बाद से ही यह इलाका तेजी से रियल एस्टेट का क्रेंद बनता जा रहा है. दरअसल उनके चौथे प्लॉट की कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है.

See also  कांकेर से अयोध्या गए श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार: जौनपुर के पास ट्रक से टकराई बस, 4 की मौत, कई घायल

पहले भी अयोध्या में खरीद चुके हैं जमीन
अमिताभ बच्चन इससे पहले भी अयोध्या नगरी में निवेश कर चुके हैं. जब एक्टर ने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के स्वामित्व वाली रियल एस्टेट फर्म में करीब 10-10 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया था. हालांकि, राम मंदिर उद्घाटन से पहले भी बिग बी निवेश कर चुके हैं. जिसमें 5,372 वर्ग फुट का प्लॉट शामिल है, जिसे 4.54 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. इसी के साथ अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट में उनकी रुची देखी गई है.

दरअसल साल 2025 में एक और रिपोर्ट छपी थी. जिससे पता लगा था कि बिग बी ने राम मंदिर से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक जगह पर 54,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था. जिसे हरिवंश राय बच्चन ट्रस्ट के नाम से खरीदा गया था. उस जमीन पर उनके पिता की स्मारक बनाई जाने की प्लानिंग है.

See also  मलबे में दबा प्रशासन! कार्यालय के सामने बदहाली, देखकर भी जिम्मेदार अनजान, कार्यालय के सामने मलबे का पहाड़, जिम्मेदारों की चुप्पी ने उठाए गंभीर सवाल

बेटे के साथ मिलकर खरीदे अपार्टमेंट
सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, बल्कि बेटे अभिषेक बच्चन भी निवेश कर चुके हैं. अयोध्या से बाहर रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाया जा रहा है. साल 2023 में अमिताभ और बेटे अभिषेक बच्चन ने मिलकर 25 करोड़ रुपये के 10 अपार्टमेंट खरीदे थे.

Advertisment

कितनी है नेटवर्थ?
पिछले साल राज्यसभा में अपनी घोषणा के दौरान जया बच्चन ने बताया था कि दोनों की कुल संपत्ति 1,578 करोड़ रुपये है. वहीं अचल संपत्ति 729.77 करोड़ और चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपये है. हालांकि, लगातार इन्वेस्टमेंट के बाद इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. वहीं अमिताभ बच्चन भी लगातार काम कर रहे हैं. टीवी हो या बॉलीवुड, बिग बी आज भी फुल डिमांड में हैं.

See also  चिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग, डीएमएफ से किया गया 12 करोड़ का प्रावधान, वनांचल क्षेत्रों के दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!