Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: परेशान पत्नी ने शराबी पति को मारने की योजना बनाई मां, बेटा और अन्य दो के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानें वजह…

रायपुर। रायपुर में शराब पीकर परिवार में झगड़ा करना हत्या का कारण बना। परेशान पत्नी ने शराबी पति को मारने की योजना बनाई। महिला के कहने पर पुत्र ने अपने दो साथियों को मध्यप्रदेश से घर बुलाया गया। इसके बाद चारों मिलकर योजना बनाएं। मृतक शराब पीया हुआ था, इस दौरान मौका मिलते ही आरोपी पुत्र के साथी ने गले में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। चेहरे पर पत्थर पटक दिये। जिससे मौके पर मृतक की मौत हो गई। मामले में दो महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी मुख्य योजनाकर्ता और प्रकरण में मृतक की पत्नी, पुत्र और सास शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि एक मई को थाना तिल्दा नेवरा में सूचना मिली कि ग्राम बेमता गड़रिया नाला के पास ग्राम सांकरा तिल्दा नेवरा निवासी लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट लहूलुहान मृत अवस्था में पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया में हत्या प्रतीत होने पर प्रकरण में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 175/25 धारा 103(1) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 16 में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया...

मामले में एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के पत्नी और पुत्र समेत आस-पास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया।

मृतक की पत्नी और पुत्र से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदल कर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को मृतक की पत्नी और पुत्र के ऊपर गहरा शक हुआ। पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी और पुत्र से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर मृतक की पत्नी और पुत्र ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सके एवं मृतक लक्षमण उर्फ राजू भट्ट की हत्या की घटना को अपनी माता कुसुम शर्मा एवं साथी उमाशंकर शर्मा तथा मुकेश शर्मा के साथ योजना बनाकर अंजाम देना स्वीकार किया।

See also  Year Ender 2025: चार्जिंग की चिंता ‘खत्म’! 2025 में लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले ये 6 दमदार फोन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला मृतक की पत्नी रौशनी शर्मा ने बताया कि मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट शराब पीने का आदी था। प्रतिदिन शराब पीकर उसके तथा उसके पुत्र के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। इससे वह अत्यधिक परेशान रहती थी। जिस पर उसके द्वारा अपनी माता महिला आरोपी कुसुम शर्मा(मृतक की मां) को इस संबंध में बताया। जिस पर दोनों ने अपने पुत्र के माध्यम से महिला आरोपी रौशनी शर्मा के साथ मध्यप्रदेश कटनी निवासी उमाशंकर शर्मा और मुकेश शर्मा को बुलाया गया। उनके साथ मिलकर मृतक की हत्या करने की योजना बनाई। उमांशकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा द्वारा मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट को ग्राम बेमता ले गये वहां सभी शराब पिये एवं मौका पाकर उमाशंकर शर्मा द्वारा मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट के गले में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दिये तथा उसके चेहरे पर पत्थर पटक दिये थे।

Advertisment

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उमाशंकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा फरार हो गये थे जिनकी पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी उमाशंकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्त सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  MBBS सीट के लिए 3 छात्राओं ने की गड़बड़ी, एसडीएम का बयान…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!