Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘मेरे पति की मौत का बदला लिया’, Operation Sindoor को लेकर शुभम द्विवेदी के पिता और पत्नी ने कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे भावुक…

कानपुर। पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया है। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान में आतंकी तंत्र को हिला कर रख दिया है। इसी बीच पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी और पिता ने एक भावुक प्रतिक्रिया दी है।

देश की सशक्त सेनाओं को मैं नमन करता हूं
शुभम द्विवेदी के पिता संजय ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor ) को लेकर कहा कि उस दिन से मैं सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहा था। उन्होंने आतंक के आकाओं को नष्ट करने की आवश्यकता जताई और कहा कि पीएम मोदी ने पूरी देश की जनभावना का सम्मान किया। संजय द्विवेदी ने पीएम मोदी के साहसपूर्ण फैसले की सराहना करते हुए कहा कि देश की सशक्त सेनाओं को मैं नमन करता हूं।

See also  पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने जताया आभार

मेरे पति की मौत का बदला लिया
शुभम की पत्नी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हूं। उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया। जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया गया है, उसने हमारा भरोसा और भी मजबूत कर दिया है। यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!