Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- रॉन्ग साइड आकर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 महीने के मासूम समेत तीन की मौत,नशे में था ड्राइवर…

सरगुजा। जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी दी, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाइवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मेन रोड पर शुक्रवार सुबह हादसा हुआ। पति-पत्नी के साथ उनके 3 महीने का बच्चा भी था जिसने दम तोड़ दिया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव का है। मृतक दंपती अपने बच्चे के निमोनिया के इलाज के लिए अंबिकापुर के लिए निकले थे। टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में दूर जा गिरे। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में 4 लोग सवार थे, उन्हें मामूली चोट आई है। बेकाबू कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और डॉ. संतोष टोप्पो के घर में जा घुसी। घायलों का सीएचसी सीतापुर इलाज जारी है।

See also  C.G News : DIG संतोष सिंह की किताब को PMO से मिली बड़ी सराहना, अजीत डोभाल-शक्तिकांत दास ने की प्रशंसा

निमोनिया के इलाज के लिए निकले थे दंपती

मृतकों में सुनील लकड़ा (35 साल), अस्मतिया (28 साल) और उनका तीन माह का बच्चा शामिल है। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसके इलाज के लिए दंपती बच्चे को लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे। मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु 8 साल और चंदू 6 साल के हैं। दोनों बच्चों को घर में परिजन के पास छोड़कर पति-पत्नी अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे।

कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं

कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में दाखिल किया गया है। हालांकि कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

नशे में था ड्राइवर

See also  18 जुआरी दुर्ग पुलिस ने पकड़े, 11 लाख नकदी जब्त

कार सवार घायलों में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की (20) मैनपाट की सुशीला खिंचा (20) निऔर भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते (20) शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं। अंजली और सुशीला दोनों अपनी सहेली के साथ खुशबू पोर्ते के घर गई थीं। शुक्रवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीनों बतौली बस स्टैंड पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कार चालक संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को अपने साथ बैठा लिया। एक छात्रा चालक को पहचानती थी।छात्राओं ने बताया कि चालक संतोष पैकरा नशे में धुत था। उन्होंने सेदम में तीनों को उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर और सीने में चोटें आई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  मनेंद्रगढ़ में बनेगा इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!