Mahindra EV : महिंद्रा की EV जोड़ी की जबरदस्त डिमांड, 3,000 से ज्यादा हुई डिलीवर, 6 महीने तक पहुँचा वेटिंग पीरियड, जाने खासियत…

नई दिल्ली। Mahindra EV : महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नई शुरुआत करते हुए पिछले साल के अंत में दो मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUVs – XEV 9e और BE 6 – लॉन्च की थीं। अब कंपनी ने इन मॉडलों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है और अब तक 3,014 यूनिट्स ग्राहकों को सौंप चुकी है।
Mahindra EV : डिलीवरी और ऑर्डर बंटवारा
महिंद्रा का कहना है कि उन्हें XEV 9e के लिए कुल ऑर्डर्स का 59% और BE 6 के लिए 41% ऑर्डर मिले हैं। हालांकि कंपनी ने इनकी व्यक्तिगत बिक्री संख्या साझा नहीं की है।
XEV 9e की शुरुआती कीमत: 21.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
BE 6 की शुरुआती कीमत: 18.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Mahindra EV : वेटिंग पीरियड और डिलीवरी प्लान
कुछ शहरों में इन इलेक्ट्रिक SUVs की वेटिंग 6 महीने तक पहुंच चुकी है। इसे कम करने के लिए महिंद्रा देशभर में डिलीवरी की रफ्तार तेज कर रही है। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हर कार के साथ एक वीडियो गाइड भी दी जा रही है, जिससे यूजर्स कार के फीचर्स को समझकर ड्राइविंग का पूरा आनंद ले सकें।
Mahindra EV : बैटरी ऑप्शन्स और रेंज
दोनों इलेक्ट्रिक SUVs दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं:
59kWh बैटरी पैक
79kWh बैटरी पैक



