Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: रायगढ़ में लूटपाट करने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 लाख 20 हजार की संपत्ति जप्त, पुलिस ने लूटपाट गैंग का 48 घंटे के भीतर किया भंडाफोड़…

रायगढ़। बड़पारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर युवक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने की वारदात का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त दो बाइक—आर15 और पल्सर एनएस 200 भी बरामद कर ली है। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की शाम प्रार्थी दिगम्बर एक्का (20 वर्ष), निवासी बैस्कीमुड़ा लैलूंगा, अपने साथियों सचिन मिंज और राकेश मिंज के साथ कलकत्ता जाने के लिए रायगढ़ आया था। तीनों बस से उतरकर पैदल रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी शाम करीब 5.30 बजे बड़पारा शराब भट्ठी के पास आर15 बाइक पर बैठे युवकों ने गाली-गलौच करते हुए दिगम्बर के जेब से ₹1200 और मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) लूट लिया और मारपीट कर फरार हो गए।

See also  1, 2, 3, 4 और 5…एक एक कर परिवार के लोग तालाब में डूबते चले गए, मचा कोहराम...

घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। बड़पारा शराब भट्ठी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदिग्धों की पहचान हुई और दो आरोपियों—अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर)—को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पहचान करवाई गई। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी छोटू राजपूत उर्फ अजय व एक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने धरपकड़ में आरोपी छोटू राजपूत उर्फ अजय को भी पकड़ा ।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम पर लूटी गई नकदी ₹400, मोबाइल फोन, नीले रंग की आर15 बाइक (कीमत ₹1.5 लाख) और पल्सर एनएस 200 (सीजी 13 यूए 8254, कीमत ₹50,000) बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 195/2025, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी अनिकेत रत्ना उर्फ टाका (निवासी रामभाठा) और जैकी खान (निवासी ढिमरापुर) पूर्व में भी मारपीट के आरोपी रहे हैं जिनका थाना कोतवाली में मारपीट का अपराध दर्ज है।

See also  अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए करें कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय...

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के साथ उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल ने टीम की तत्परता की प्रशंसा करते हुए आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Advertisment

नाम आरोपीः-
01. अनिकेत रत्ना उर्फ टाका पिता गणपति रत्ना उम्र 24 साल सा0 रामभांठा रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़
02. जैकी खान पिता फिरोज खान उम्र 23 साल सा० ढिमरापुर पुरानी बस्ती रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़
03. छोटू राजपूत उर्फ अजय पिता शौकीलाल राजपूत सिंह उम्र 24 साल सा० अटल आवास खरसिया जिला रायगढ़

See also  Chhattisgarh Big Breaking : भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ हुई FIR

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!