Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रोहित शर्मा ने पत्नी के साथ मनाया 38वां जन्मदिन, केक खिलाकर लगाया गले…

Rohit Sharma 38th Birthday: रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन केक काटा, जिसका वीडियो सामने आया है. मुंबई इंडियंस टीम अपने अगले मैच के लिए जयपुर में हैं, जहां उसका सामना 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा.

वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस टीम ठहरी हुई है. रोहित शर्मा अपना जन्मदिन का केक काट रहे हैं, उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह खड़ी हैं. रितिका रोहित को केक खिला रही हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं.

See also  अपने पत्नी को मारपीट कर बेहोशी की हालात में कीटनाशक दवाई पीलाकर हत्या कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी. दोनों लम्बे समय से रिलेशन में थे, उनकी पहली मुलाकात 2008 में हुई थी. 30 दिसंबर 2018 को रितिका ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम समायरा है. 15 नवंबर 2024 को रोहित दूसरी बार पिता बने, रितिका ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अहान रखा.

रितिका IPL 2025 मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने कई मैचों में अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में नजर आई हैं. अभी वह जयपुर में हैं, जहां हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को राजस्थान रॉयल्स के साथ 1 मई को मैच खेलना है.

See also  सम्मान से बेहतर कार्य करने की मिलती है प्रेरणा - राज्यपाल हरिचंदन, छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और विधायकों का बिदाई समारोह आयोजित...

IPL 2025 में रोहित शर्मा

Advertisment

आईपीएल के 18वें सीजन के शुरूआती मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला चल नहीं रहा था लेकिन अब वह फॉर्म में लौट आए हैं. रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 76 रन नाबाद बनाने के बाद अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी. इसका असर मुंबई इंडियंस पर भी पड़ा है, पहले अंक तालिका में पिछड़ रही टीम अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उन्होंने इस सीजन खेले 9 मैचों में 240 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होने 266 मैचों में 6868 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 45 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है, वह कुल 6 बार चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2009 में जब डेक्कन चार्जर्स ने IPL ख़िताब जीता था तब रोहित उस विजयी टीम में शामिल थे.

See also  CG NEWS : बैंक खातों से 31 लाख की ठगी: अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!