Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CRIME NEWS: नाबालिग लड़की को भगा ले गया मध्यप्रदेश, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार नाबालिक बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी संदीप उर्फ राधे जाटव के कब्जे से मध्यप्रदेश से बरामद किया गया। आरोपी संदीप उर्फ राधे जाटव को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ राधे जाटव उम्र 25 साल निवासी खरौद माझापारा थाना शिवरीनारायण के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) N, 4,6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

See also  कोरबा: सपना चौधरी पर हमला, पुलिस और रिसोर्ट मालिक की मदद से बचीं डांसर, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!