Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एकाकी’ से वेब सीरीज में एंट्री करेंगे आशीष चंचलानी, पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता…

0.आशीष चंचलानी के निर्देशन, लेखन और प्रोडक्शन में बनी सीरीज ‘एकाकी’ का प्रीमियर ACV स्टूडियोज पर होगा; टैलेंटेड कास्ट भी हुई रिवील.

मुंबई। भारत के डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी अब लॉन्ग फॉर्मेट की स्टोरीटेलिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ही अपनी मच अवेटेड वेब सीरीज़ ‘एकाकी’ के साथ डेब्यू करने वाले हैं, जो एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इस सीरीज़ में हॉरर और कॉमेडी का ऐसा यूनिक मेल देखने को मिलेगा, जैसा आशीष अपने गेम-चेंजिंग कंटेंट के जरिए पहले भी दिखा चुके हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग, कुछ नया पेश करने का वादा है। पोस्टर भी काफी दिलचस्प है, अंधेरे में लालटेन लिए खड़े आशीष चंचलानी के चारों ओर फैले डरावने हाथ एक रोमांचक कहानी की झलक देते हैं। यह पहली ही नजर में दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सफर का एहसास करा देता है, जो उन्हें सीट से हिलने नहीं देगा।

See also  बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों की सेहत को रखना है अच्छा तो करें ये योग और प्राणायाम, स्वामी रामदेव ने बताया

पोस्टर की अनोखी और डरावनी झलक ने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। यह आशीष चंचलानी की क्रिएटिव सोच और उनकी कहानी कहने की ताकत को बखूबी दर्शाता है। डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में आशीष, जो कि इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं, अब एक ऐसी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जो वाकई गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

पोस्टर में आशीष चंचलानी के बेमिसाल एक्सप्रेशन ने फैंस की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है। लोग बेसब्री से जानना चाहते हैं कि ‘एकाकी’ की कहानी आखिर है क्या। इस सीरीज के जरिए आशीष न सिर्फ एक्टिंग बल्कि निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। ACV स्टूडियोज के तहत बनी ये वेब सीरीज उनके टैलेंट के हर पहलू को सामने लाती है, वो एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर पूरी तरह सामने आ रहे हैं। ‘एकाकी’ एक ऐसा फॉर्मेट लेकर आ रही है जो भारत के डिजिटल स्पेस में कुछ नया और हटकर पेश करने का वादा करती है।

See also  सरकार बनाइए आप लोगों की यह मांग पूरी होगी - राजेश्री महन्त, राज्य के अनेक जिलों से आए हुए आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने की मुलाकात अध्यक्ष गौ सेवा आयोग से...

‘एकाकी’ की शानदार कास्ट में आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी जैसे टैलेंटेड कलाकार शामिल हैं, जो इस थ्रिलिंग कहानी में जान फूंकने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट ACV स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है, और फैंस के बीच इस वेब सीरीज़ को लेकर काफी उत्साह है। वे बेसब्री से इस हाईली एंटीसीपेटेड सीरीज़ का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment

आशीष चंचलानी के भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट को अपनी हंसी और अनूठी कहानी कहने की शैली से नए आकार देने के रास्ते को देखते हुए, ‘एकाकी’ एक रोमांचक प्रोजेक्ट बनकर उभर रहा है क्योंकि वह अब लॉन्ग फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग में कदम रख रहे हैं। फैंस इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि अशीष चंचलानी अपने करियर का एक अहम कदम उठा रहे हैं, और अब वह इंडस्ट्री में एक विजनरी के तौर पर अपनी पहचान को और मजबूत करने जा रहे हैं। ‘एकाकी’ का प्रीमियर ACV स्टूडियोज पर होगा, और इस वेब सीरीज को अशीष चंचलानी ने खुद प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लिखा है।

See also  सक्ति जिले में युवक का मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में मौत का होगा खुलासा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!