Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत-पाक तनाव के बीच CERT की सख्त चेतावनी: सैन्य जानकारी साझा करने से बचें, सोशल मीडिया पर बरतें सतर्कता…

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालातों की गंभीरता को देखते हुए नेशनल साइबर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (National CERT) ने देशभर के मीडिया संस्थानों, पत्रकारों, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करते समय विशेष सतर्कता बरती जाए।

सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने पर सख्त चेतावनी
CERT ने हाल ही में ऐसे कई मामलों का संज्ञान लिया है, जहां सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर सेना की तैनाती, मूवमेंट और रणनीतिक गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और टिप्पणियां सामने आई हैं। एजेंसी का कहना है कि चाहे ये जानकारियां जानबूझकर साझा की गई हों या गलती से, इससे दुश्मन ताकतों को फायदा मिल सकता है और देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

See also  हरियाणा: पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार, 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!