छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
BREAKING NEWS:रेस्टोरेंट में 22 लोग जिंदा जले, आग लगने से मची अफरा-तफरी…

चीन। चीन में लियाओनिंग प्रांत के एक रेस्तरां में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि आग दोपहर 12:25 बजे लगी। इस बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है। लियाओनिंग एक ऐतिहासिक शहर है, जो शेनयांग से एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र अपने औद्योगिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। आग लगने की इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की संभावना जताई है, क्योंकि चीन में पहले भी ऐसी घटनाएं लापरवाही के कारण हुई हैं।



