Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल में सामुदायिक पुलिसिंग का अयोजन किया गया। वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 जून 2024 को अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेन्द्र कुमार जायसवाल द्वारा हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम संचालन टीम के सदस्यों के साथ मिलकर थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम खैरताल में जाकर कार्यक्रम आयोजित किया किया। उपस्थित लोगो को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया। साथ ही ग्राम खैरताल निवासियों के शिकायतों एवं समस्याओं से सुना गया एवम उचित मार्ग दर्शन, शिकायतों का त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता के विभिन्न विडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगो को दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।
 जिले के थाना क्षेत्र के सभी गांव में बीट सिस्टम बनाया गया है और गांव में दीवाल में पेंट से बिट अधिकारी एवम कर्मचारी तथा थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक बिक्तियो के द्वारा  गलत काम करता है जिसकी सूचना देने हेतु अपील की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी. सत्यकला रामटेके महिला सेल प्रभारी, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अब मेडिकल स्टोर से आसानी से नहीं मिलेगी कफ सिरप, डॉक्टर की पर्ची होगी जरुरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!