छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Fire Broke Out At Rice Mill : भवानी राइस मिल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक…

दुर्ग। चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल के बारदाना गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आ रहा था। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब गोदाम में अचानक आग भड़क उठी और तेजी से फैलने लगी।
आग की सूचना मिलते ही मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और 20 से अधिक दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपए का बारदाना जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलगांव थाना पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। आग ने बड़ी आर्थिक क्षति पहुंचाई है, जिससे मिल प्रबंधन को भारी नुकसान हुआ है।



