Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : तेज हवाओं के साथ बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, चिलचिलाती गर्मी के बीच पंडरिया में मूसलाधार बारिश…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कवर्धा। जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि देखने को मिली। इस बदले मौसम से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सब्जी और खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज आंधी और ओलों की मार ने खेतों में तैयार फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांवों से फसलों के नष्ट होने की खबरें सामने आ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

See also  Breaking News: एग्जाम से घण्टेभर पहले मेडिकल कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे इस क्षेत्र में बदले मौसम के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

कवर्धा जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जूझ रहे लोगों को पंडरिया क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने राहत पहुंचाई। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरे मौसम के बीच अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

Advertisment

हालांकि जिले के अन्य हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा और तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई क्षेत्रों में आंधी के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें भी आ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

See also  तारबाहर थाने के TI ने शिकायत करने पहुंची महिलाओं की फरियाद तक नहीं सुनी….SSP का भी डर नहीं…VIDEO वायरल और फटकार पड़ने से हुआ एफआईआर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!