Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Crime News : आधी रात गांव में बवाल! 23 साल की गर्लफ्रेंड से 16 साल का प्रेमी मिलने आया तो परिजनों ने पकड़ा, फिर…

उत्तर प्रदेश। Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोर जब अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचा, तो लड़की के परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद किशोर से लड़की की तत्काल मांग भरवाकर दोनों की शादी करवा दी गई।

दोनों के परिजन फिर थाने पहुंचे, ताकि शादी का लेखा-जोखा पुलिस के समक्ष हो सके। इस दौरान आरोप है कि ऑन ड्यूटी दीवान ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद किशोर को हवालात में बंद कर दिया गया।

See also  Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी मौके पर ही बाइक चालक की मौत

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर अपनी ही गांव की 23 वर्षीय लड़की से मिलने के लिए रात को उसके घर गया। यह बात पड़ोसियों को पता चल गई, जिन्होंने लड़की की मां को सूचना दी। परिजनों ने किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और मोहल्ले में ही लड़की के मांग में सिंदूर डालकर दोनों का विवाह करा दिया।

किशोर और उसके परिजन इस शादी से मुकरने से बचने के लिए रात में ही पिपराइच थाने पहुंचे। आरोप है कि ऑन ड्यूटी दीवान, जो सिविल वर्दी में थे और नशे में धुत थे, ने अभद्रता करते हुए सभी को वहां से भगा दिया और किशोर को हवालात में डाल दिया। अगले दिन शनिवार की सुबह, जब परिजन फिर से थाने पहुंचे, तब जाकर किशोर को रिहा किया गया।

See also  सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखो करोडो का दाव लगाने वाले आरोपी को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से 697000/- नगद किया गया बरामद...

शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई

Advertisment

किशोर के थाने से रिहा होने के बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें शादी की सहमति बनी। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी कराई गई, और किशोर को लड़की के साथ विदा कर दिया गया। वहीं, इस पूरे मामले में गोरखपुर पुलिस पर परिजनों ने सवाल उठाए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें है और परिजनों की सहमति से दोनों की शादी कराई गई है। जहां तक परिजनों का आरोप है कि ऑन ड्यूटी स्टाफ ने अभद्रता की, इसकी जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!