Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Pahalgam Terror Attack : हमले के वक्त क्या हुआ, आतंकी कहां से आए? पहलगाम हमले का सच उखाड़ने में जुटी NIA, चप्पा-चप्पा छानेंगे फॉरेंसिक एक्सपर्ट…

नई दिल्ली। Pahalgam Terror Attack : राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों को बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्रालय (MHA) के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। NIA की टीमें बुधवार से हमले की स्थल पर कैंप कर रही हैं और अब सबूतों की तलाश में और तेजी से काम कर रही हैं।

जांच टीम का नेतृत्व एक आईजी, एक DIG और एक एसपी कर रहे हैं, जो आतंकवाद निरोधक एजेंसी के अधिकारी हैं। वे उन गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं जिन्होंने बाइसरण घाटी में हुए इस भयानक हमले को अपनी आंखों से देखा था।

See also  दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, शहीद जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि...

इन गवाहों से घटना के क्रम को समझने के लिए बेहद बारीकी से सवाल किए जा रहे हैं।

टीम हमलावरों के तरीके को समझने के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स की गहनता से जांच कर रही है। NIA टीम फॉरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों से मदद ले रही है और पूरी जगह की जांच कर रही है ताकि इस आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके, जिसने देश को हिला दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!