Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवपदस्थ कलेक्टर ने बैठक लेकर जिले की विभिन्न गतिविधियों की ली जानकारी…

कोण्डागांव। नवपदस्थ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले की विकास कार्यों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उन्होंने व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य के बारे में जानकारी ली।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर पन्ना ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  CG NEWS : तेज हवाओं के साथ बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, चिलचिलाती गर्मी के बीच पंडरिया में मूसलाधार बारिश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!