Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण…

बालोद। बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज अपरान्ह संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा के संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचने पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर नूतन कंवर, एसडीएम बालोद सुरेश साहू, एसडीएम गुण्डरदेही प्रतिभा ठाकरे झा, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुरूर रामकुमार सोनकर सहित डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी मुकंुद भारद्वाज, जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि दिव्या उमेश मिश्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद रायपुर में पदस्थ थीं।

See also  CG Highcourt : हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना पड़ा अधिवक्ता को भारी, अवमानना नोटिस जारी कर किया तलब…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!