Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मर्डर! पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त से कराई पति की हत्या, फिर झाड़ियों में छिपाया शव…तीनों गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य साजिश में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 13 अप्रैल की है, जब बिरझूटोला गांव निवासी रोहित सलामे को अपने खेत में एक अज्ञात शव मिला। इसकी जानकारी उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीण अकबर सिंह ने शव की पहचान अपने दामाद संजीव कुमार मांझी (उर्फ संजू), निवासी ग्राम उरझे, थाना मानपुर के रूप में की।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में सामने आया कि संजीव की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर गंभीरता से जांच शुरू की।

See also  Raipur Crime : रायपुर में चिट्टा तस्करी का खुलासा, लाखों की हेरोइन और थार वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि संजीव की पत्नी का पिछले छह महीनों से युगल कुमार कुंजाम नामक युवक से प्रेम संबंध था। जब संजीव को इसका शक हुआ, तो वह अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ने और मारपीट करने लगा। घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गला घोंट कर मार डाला

Advertisment

13 अप्रैल की रात जब संजीव अपने रिश्तेदार की शादी में गया था, उसी समय युगल और धर्मेंद्र ने उसे शराब पीने के बहाने आमाडुला-बोगाटोला रोड के पास एक पुलिया के नीचे बुलाया। शराब पीने के दौरान संजीव ने युगल पर अपनी पत्नी से संबंध होने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। पहले से तय साजिश के तहत युगल और धर्मेंद्र ने गमछे से उसका गला घोंट दिया।

See also  जेल में बढ़ रही थी गुटबाजी, खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट...

लाश छिपाई, लेकिन पुलिस ने जल्द खोला राज़

हत्या के बाद आरोपी शव को मोटरसाइकिल पर लादकर एक दूर स्थित खेत में ले गए और सूखी झाड़ियों के बीच छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस की तेज़ जांच और सटीक सुरागों के आधार पर मामला जल्द सुलझा लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

पुलिस ने मुख्य आरोपी युगल कुमार कुंजाम (उम्र 19 वर्ष), उसका दोस्त धर्मेंद्र (उम्र 24 वर्ष), और संजीव की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने बताया कि यह पूरी वारदात सुनियोजित थी और आरोपियों ने सबूत छिपाने की भी कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

See also  राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल डेका ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के किए दर्शन...

अभी और खुलासे संभव

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। यह घटना न सिर्फ रिश्तों के टूटते भरोसे की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रेम में पनपी नफरत कैसे एक इंसान की जान तक ले सकती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!