Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे की मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच थाना बलौदा का दिनांक 16 मार्च 2026 के रात्रि करीबन 09;30 बजे प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के घर के सामने आरोपी वेद प्रकाश द्वारा आवाज देकर बुलाया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे प्रार्थी के पास नही है कहने पर उसे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, लडाई का आवाज सुनकर प्रार्थी के पिता एवं भाई व दादाजी तीनों बीच बचाव करने आए तो आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानुदास, भाई विकास दास को आवाज देकर बुलाया और उन लोगों के द्वारा भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 119 (1), 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1), BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

See also  CG News: 8 साल पुराना ‘अंधा कत्ल’ उजागर: पुलिस ने सुलझाई 14 वर्षीय बालिका की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, चुनरी से लटका मिला था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नए गवाह ने खोला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में सभी तीनों आरोपियों को पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. भानु दास वैष्णव उम्र 55 वर्ष
2. विकास कुमार वैष्णव उम्र 24 वर्ष
3. वेद प्रकाश ऊर्फ शनी वैष्णव उम्र 26 वर्ष सभी निवासी पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, टिकेश्व र राठौर, रोहित साहू, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनंत, म.आर. चंन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!