Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KKR vs GT : आज कोलकाता से भिड़ेगी गुजरात की टीम, रोमांचक होगा मुकाबला! जानें किस टीम का पलड़ा भारी…

नई दिल्ली। KKR vs GT : आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर की टीम आमने सामने होगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। तीन बार की चैंपियन KKR का अब तक का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। 7 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर जूझ रही है। यहां तक कि एक बार तो 112 का लक्ष्य को भी चेज़ नहीं कर पाई।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस जबरदस्त फॉर्म में हैं। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और वह केकेआर को उसी के घर में हराकर अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी।

See also  Budget 2026 : निर्मला के बजट में बड़े ऐलान! नया आयकर एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू, महिला उद्यमियों के लिए अब She-Mart…

KKR के लिए सुनील नरेन इस मैच में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। नरेन का शुभमन गिल के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है—12 गेंदों में दो बार आउट और सिर्फ 13 रन। उनकी स्पिन गुजरात के आक्रामक टॉप ऑर्डर को बांध सकती है।

जोस बटलर, जिनका ईडन गार्डन से खास रिश्ता है, इस मैच में GT के सबसे खतरनाक हथियार होंगे। वे इस मैदान पर दो IPL शतक ठोक चुके हैं और केकेआर के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार जाता है।

हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 2 मैचों में गुजरात ने जीत दर्ज की है। वहीं, 1 मैच केकेआर ने जीता है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है।

Advertisment

KKR vs GT : संभावित प्लेइंग इलेवन

See also  जरूरी खबर : डायबिटीज-कैंसर के मरीजों को बड़ा झटका! ये दवाएं हो सकती हैं महंगी…

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा/वाशिंगटन सुंदर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!