Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, कैटरिंग व्यवसायी अजय महापात्र पर दोबारा हमला और धमकी देने के आरोप…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित JNR कैटरर्स के संचालक अजय महापात्र, जो ‘गरम मसाला 420’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से खुद को ब्लॉगर भी बताते हैं, पर हाल ही में एक युवा पत्रकार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अजय महापात्र ने शराब के नशे में धुत होकर पहले पत्रकार के साथ खुलेआम गाली-गलौज की और फिर अपनी नीली रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार (क्रमांक MP 18 CA 0965) से कुचलने की कोशिश की। घटना की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वीआईपी चौक से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

See also  मंत्रीद्वय जायसवाल और वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का किया भूमिपूजन पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को सौंपी चाबी समूह की महिलाएं, राज मिस्त्री और लखपति दीदी हुए सम्मानित...

हालांकि, थाने लाए जाने के बाद पुलिस पर राजनीतिक और सामाजिक रसूखदारों का दबाव बना, जिसके चलते मामले में जबरन समझौता कराया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ठीक अगले ही दिन आरोपी ने नशे की हालत में पीड़ित पत्रकार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी।

इससे आहत होकर पत्रकार ने पहले हुए समझौते को रद्द कराते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को ट्रेस कर उसे दोबारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें अजय महापात्र कानून के शिकंजे में आया हो। इससे पूर्व भी एक नाइट क्लब में युवती को लेकर हुए विवाद में वह शराब के नशे में हंगामा करता पकड़ा गया था। जब उसे क्लब से बाहर निकाला गया, तो उसने हाईवे पर आकर खुलेआम मारपीट शुरू कर दी थी। इस घटना में भी जमकर हाथापाई हुई थी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Advertisment

इन घटनाओं से साफ है कि अजय महापात्र एक आदतन अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो अपने नशे, धन और सामाजिक रसूख के बल पर कानून को बार-बार चुनौती देता आ रहा है। उसकी हरकतें न केवल पत्रकारों के लिए, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं।

See also  देश को समृद्ध और विकसित बनाने में रेलों की महत्वपूर्ण भूमिका, आने वाले समय में और तेज होगा रेल आधुनिकीकरण का काम: प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री ने किया 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लगभग छह हजार रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास...

अब देखना यह है कि क्या पुलिस और प्रशासन इस बार कड़ी कार्रवाई कर एक मिसाल कायम करते हैं, या फिर रसूखदारों के दबाव में कानून फिर झुकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!