Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ उनके पूर्व साथी और अनुभवी बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण को भी समिति के सदस्य के तौर पर पुनर्नियुक्त किया गया है। ICC ने यह घोषणा रविवार, 13 अप्रैल को की।

गांगुली को पहली बार 2021 में इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, जब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी। कुंबले ने तीन कार्यकाल पूरे करने के बाद यह पद छोड़ा था। 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले गांगुली को इस भूमिका में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए फिर से नियुक्त किया गया है।

See also  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आम सभा 30 अप्रैल को...

समिति में शामिल हुए अन्य दिग्गज खिलाड़ी

गांगुली और लक्ष्मण के अलावा इस बार समिति में कई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दिग्गजों को शामिल किया गया है। इनमें अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ हामिद हसन, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ डेसमंड हेन्स, साउथ अफ्रीका के मौजूदा कप्तान टेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ जोनाथन ट्रॉट के नाम शामिल हैं।

ICC ने महिला क्रिकेट समिति का भी पुनर्गठन किया है। न्यूजीलैंड की पूर्व ऑफ स्पिनर कैथरीन कैंपबेल को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी एवरिल फाहे और क्रिकेट साउथ अफ्रीका की प्रतिनिधि फोलेत्सी मोसेकी को भी समिति में जगह मिली है।

Advertisment

सौरव गांगुली का क्रिकेट और प्रशासन में योगदान

See also  RCB की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे फैंस, कोई कर रहा कोहली की पूजा तो किसी ने घुटने के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां

सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले गिने-चुने बल्लेबाज़ों में से एक हैं। साल 2000 में, जब भारतीय क्रिकेट मैच फिक्सिंग के संकट से गुजर रहा था, तब गांगुली को टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और टीम में नई ऊर्जा भर दी।

उनकी आक्रामक कप्तानी के चलते भारत ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीतें दर्ज कीं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली ने प्रशासनिक भूमिका में कदम रखा और 2019 में BCCI के अध्यक्ष बने। फिलहाल, वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं।

See also  31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!