Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

Weather Update: देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट…

दिल्ली। एनसीआर में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। यूपी, बिहार और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में आंधी के साथ हुई बारिश के चलते एक लोगों की मौत हो गई। दिल्ली, यूपी समेत 22 राज्यों में आंधू-तूफान का अलर्ट है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों खासकर असम, मेघालय,अरुणाचल सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान ओलवृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस की व्यवस्था पर शोध, पटेल ने हासिल की पीएचडी डिग्री...

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली के तापमान में काफी कमी आई है। जहां पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। वहीं, अब बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Advertisment

पूर्वी यूपी में ओलावृष्टि की आशंका

यूपी के कई जिलों में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।

See also  मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, ‘लश्कर-ए-जिहादी’ के नाम से भेजा था मैसेज

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

हरियाणा में दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। गुरुग्राम, सोनीपत जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में आंधी आने की संभावना

बिहार में हल्की बारिश के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि संभव है। बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी जैसे क्षेत्रों में हाल ही में आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

See also  बिलासपुर में SSP का ‘एक्शन मोड’ ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार, 513 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

एमपी के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जैसे क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो सकता है। अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!