Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ओम बिरला शहीद की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल, निभाई भात की रस्म…

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा में एक शहीद की बेटी के विवाह समारोह का हिस्सा बने। वह सिर्फ इसमें शामिल ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने शहीद हेमराज मीणा और वीरांगना मधुबाला की बेटी रीना के विवाह समारोह में भात (मायरा) की रस्म भी निभाई।

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा में एक शहीद की बेटी के विवाह समारोह का हिस्सा बने। वह सिर्फ इसमें शामिल ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने शहीद हेमराज मीणा और वीरांगना मधुबाला की बेटी रीना के विवाह समारोह में भात (मायरा) की रस्म भी निभाई। इस मौके पर परिवार और स्थानीय लोग भावुक हो उठे।

See also  CG हाईकोर्ट का अहम फैसला : चॉकलेट खिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को उम्रकैद

विवाह समारोह में ओम बिरला ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भात की रस्म पूरी की। उन्होंने रीना को चुनरी ओढ़ाई और परिवार को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने शहीद हेमराज मीणा को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी थी। बिरला ने कहा कि शहीद का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी बेटी के विवाह में शामिल होना गर्व का क्षण है।

शहीद की पत्नी वीरांगना मधुबाला ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा, मेरे पति ने अपनी बेटी के लिए छह साल पहले किया वादा आज भी पूरा किया। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और प्रेम हमेशा हमारे साथ हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया, जिन्होंने परिवार के इस खास मौके को और यादगार बनाया। रीना ने भी अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वह अपने नए जीवन में उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगी।

See also  नपा ने अपनाया दोहरा आचरण फायरब्रांड नेता राघवेन्द्र पाण्डेय नाराज, कहा शहर खोमोश है, सीएमओ दहशत न फैलाये, शासकीय अतिक्रमण हटाकर पेश करें आदर्श प्रशासक का उदाहरण...

समारोह में मौजूद परिवारजनों और रिश्तेदारों ने शहीद हेमराज को याद कर उनकी वीरता की चर्चा की। ओम बिरला ने परिवार के साथ समय बिताया और उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस आयोजन में स्थानीय लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने बिरला की सादगी और शहीद परिवार के प्रति उनके सम्मान की सराहना की। ओम बिरला ने रीना और उनके होने वाले दूल्हे को सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!