Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डायबिटीज की आयुर्वेदिक दवा में काम आता है ये फल…

ऐसे कई खरपतवार और जंगली फल हैं जिनके औषधिय गुणों से लोग अनजान हैं। ऐसा ही एक फल है तुंबा, जो रेगिस्तान और रेतीले जंगलों में उगता है। तुंबा स्वाद में खीरा के जैसा होता है। पानी से भरपूर ये फल रेगिस्तान में रहने वाले जानवरों के लिए प्यास बुझाने के काम आता है। हालांकि तुंबा में कई गुण पाए जाते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी इस फल का इस्तेमाल किया जाता है। इस फल के सेवन से शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट की क्षमता बढ़ती है। हालांकि किसान इसे बेकार समझकर खेतों से उखाडकर फेंक देते हैं।

See also  छात्रों ने कलेक्टर अमृत विकास टोप्पो को भेंट किए सीड बॉल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फार्मास्युटिकल एंड केमिकल जर्नल में छपी एक स्टडी की मानें तो तुम्बा फल डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार भूमिका निभाता है। इस फल को खाने से इंसुलिन बढ़ता है। तुंबा के फल, जड़, पत्ते, और बीज का कई औषधियों में इस्तेमाल किया जाता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार है तुंबा

सोशल मीडिया पर खुद को वैद्य बताने वाले जगदीश सुमन की मानें तो डायबिटीज को काबू करने के लिए सौंठ और तुम्बा को बराबर मात्रा में मिला लें। दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें और बारीक पाउडर बना लें। अब हथेली पर थोड़ा पाउडर लें और पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपनी नाभि पर लगा लें। आप इसे किसी भी वक्त लगा सकते हैं। इस पेस्ट को करीब 8 से 10 घंटे नाभि पर लगाकर रखें। इससे शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

See also  Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! क्या अब है खरीदारी का सही समय?

तुंबा का औषधीय महत्व क्या है?

Advertisment

तुंबा का इस्तामल कई बीमारियों में दवा के रूप में किया जाता है। लोगों का कहना है कि तुंबा को सुखाकर-पीसकर इसका चूर्ण बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। तुंबा का पाउडर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ शुगर बल्कि पीलिया जैसी बीमारियों में फायदा मिलता है। तुंबा का पाउडर खाने से मानसिक तनाव, पेशाब से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। तुंबा से आयुर्वेदिक दवाएं बनाकर रेचक और गुल्म, पित्त, पेट रोग, कफ, कुष्ठ और बुखार में इस्तेमाल किया जाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!