Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदा ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बन कर चोरी करने वाली दो महिला आरोपी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। बलौदा ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बन कर चोरी करने वाली दो महिला आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी महादेव माली निवासी बलौदा सोनार पारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा के ज्वेलर दुकान में 07 जुलाई 2024 के लगभग 11:30 बजे दो महिलाये ज्वेलरी खरीदने आई भी चांदी के पायल, बिछिया देखने लगी देखने के पश्चात पसंद नहीं आया बोल कर वापस जा रही थी तभी प्रार्थी को शक हुआ तो वह अपना दिखाये हुए पायल, बिछिया को चेक किया तो कुछ पागल बिछिया कम लगा तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो दोनो महिलायो के द्वारा 01 नग चांदी का पागल, 04 जोडी चांदी का बिछिया जुमला किमती लगभग 13,000/₹ को चोरी कर अपने पास रख लिए थे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  क्या होता है प्रून जूस, कैसे ये पुरानी कब्ज को भी कर सकता है खत्म?

ज्वेलर्स दुकान की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपियों की पातासाजी एवं चोरी गए जेवर की बरामदगी हेतु तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा द्वारा आरोपियों का पता तलास करते हुए विवेचना क्रम में ज्वेलर्स दुकान में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर माया चौहान, पुनिता चौहान दोनो निवासी घुटकु थाना कोनी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पुछताछ किया गया जो अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में चोरी करना स्वीकार करना तथा अपने अपने पास छिपाकर रखना बताये। आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर कब्जे से चोरी हुये संपत्ति को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।

See also  Moscow Drone Attack: मास्को में ड्रोन हमले के बाद तबाही का भयावह मंजर धधक उठा विशाल वेयरहाउस, आसमान में उठीं आग की लपटें और धुएं का विशाल गुबार, यात्री विमान से कैद हुई खौफनाक तस्वीरें

विवेचना दौरान आरोपी  माया चौहान पति राजेश चौहान उम्र 25 वर्ष, पुनिता चौहान पति स्व. सरवन चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी घुटकु थाना कोनी जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा, प्रतिभा राठौर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!