Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रात के समय खाना खाने के बाद कितने घंटे और कैसे चलना चाहिए…

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो वॉकिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर रात के समय खाना खाने के बाद ज़रूर टहलें। दरअसल, रात में डिनर के बाद लोग वॉक करना पसंद नहीं करते हैं और तुरंत बिस्तर पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय चलने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव होता है। चलिए, जानते हैं डिनर के बाद कितने घंटे और कैसे चलना चाहिए?

डिनर के बाद कितना चलना चाहिए?

रात के समय खाना खाने के बाद आपको कम से कम 30 मिनट चलना चाहिए। आप इसकी अवधि बढ़ाकर 45 मिनट भी कर सकते हैं। हालांकि, रात में चलते ंसय आपको इस बात का ख़ास तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि आप तेज गति से न चलें। बल्कि स्लो गति से चलें।

See also  कलेक्टर ने रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, बैठक में उद्योग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बैंकर्स, प्राइवेट कंपनियां, सेवा प्रदाता एजेन्सी तथा नर्सिंग होम के प्रतिनिधि हुए शामिल

रोजाना आधा घंटे चलने के फायदे:

चलने से शरीर में कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है और मोटापे का खतरा कम होता है। रोजाना खाना खाने के बाद चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। वॉकिंग शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

Advertisment

चलने से ब्रेन में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी कम होती है। यह दिमाग को शांत और फोकस्ड बनाए रखता है। वॉकिंग करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। यह घुटनों और जोड़ों के दर्द को भी कम करता है। रोजाना टहलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और दूसरी बीमारियों से बचाव होता है।

See also  असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से वोटिंग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!