Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Motihar News Today: पति को छोड़ हमेशा विदेश जाती महिला, प्रेम के लिए तस्कर बनी अंजली, पढ़िए खबर…

Motihar News Today: पूर्वी चंपारण, मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम में अंधी एक महिला अंजली कुमारी ने अपने प्रेमी को खुश करने और उसे अमीर बनाने की चाह में गांजा तस्करी का रास्ता अपना लिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला की रहने वाली अंजली ने पहले चोरी-छिपे यह धंधा शुरू किया और धीरे-धीरे इसकी गंभीर लत में उलझती चली गई।

प्रेम के लिए तस्कर बनी अंजली

जानकारी के मुताबिक, अंजली का विवाह रंजीत शाह नामक युवक से हुआ था, लेकिन शादी के बाद भी उसका अपने प्रेमी से मिलना-जुलना जारी रहा। पति के विरोध और समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही और प्रेमी के लिए पैसे कमाने के इरादे से नेपाल से गांजे की खेप मंगवाने लगी। धीरे-धीरे वह तस्करी के इस अवैध धंधे में पूरी तरह सक्रिय हो गई और कई स्थानों पर गांजा पहुंचाने लगी।

See also  झोलाछाप बंगाली डाक्टर गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

गांव वालों को भनक नहीं, पुलिस ने पकड़ा

गांव वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली और जांच के बाद अंजली को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंजली की कहानी चौंकाने वाली है, जहां एक महिला ने प्रेमी की खातिर कानून को ताक पर रख दिया।

Advertisment

देवर को फंसाने की कोशिश

अंजली के प्रेम प्रसंग से उसके ससुराल वाले खासकर देवर नाराज थे। आरोप है कि अंजली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गांजा मंगवाया और अपने देवर को फंसाने की नीयत से वह खेप उसके घर में छिपाकर रख दी। साथ ही, पुलिस को सूचना देकर उसे फंसाने की साजिश रची। लेकिन जांच के दौरान सच सामने आ गया कि असली तस्कर खुद अंजली ही है।

See also  मितानिन और आंगनबाड़ी की बहनें मानवता की सेवा की मिसाल: भूपेश बघेल... हर वर्ष 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को किया जाएगा सम्मानित...

एसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंजली को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह हिरासत में है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। यह मामला न सिर्फ अवैध तस्करी का, बल्कि प्रेम के नाम पर किए गए अपराध और पारिवारिक संबंधों के टूटने की एक दुखद कहानी भी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!