Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Stock Market : आज शेयर बाजार को मिला ‘ब्रेक’, NSE और BSE बंद, जानें वजह…

मुंबई। बीते कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी रिकॉर्ड तोड़ तेजी, तो कभी एक झटके में तेज गिरावट देखने को मिल रहा है।

इसी बीच निवेशकों को आज एक दिन की राहत जरूर मिली है, क्योंकि आज 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजारों ने अवकाश घोषित किया है। आज न तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) खुलेगा, न ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)। यानी आज किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी।

जो निवेशक यह पुष्टि करना चाहते हैं कि आज बाजार बंद है या नहीं, वे BSE की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com या NSE की वेबसाइट पर ‘Trading Holidays’ सेक्शन में जाकर 2025 की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

See also  शिवरीनारायण मेला नजदीक आते ही क्षेत्र में दहकने लगी अवैध शराब की भट्टियां, नगर के गलियों में ब्लैक में बेच रहे देशी शराब...

अप्रैल में शेयर बाजार के तीन अवकाश

अप्रैल महीने में कुल तीन दिन बाजार बंद रहने वाला है।
10 अप्रैल – महावीर जयंती
14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
18 अप्रैल – गुड फ्राइडे

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!