Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सट्टे का खेल या साजिश? भिलाई में युवक ने खोली कांग्रेस पार्षद की पोल, जान से मारने की धमकी का आरोप…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के घर महादेव सट्टा मामले में CBI ने छापा मारा था। अब भिलाई नगर निगम कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान गफ्फार खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है।

युवक ने बताया कि मन्नान और उसके भाईयों ने उससे अकाउंट लिया था। बाद में बैंक से फोन आया कि लाखों के ट्रांजेक्शन हुए हैं। उसने मन्नान से अपना अकाउंट वापस करने कहा। इसके बाद युवक ने अपने अकाउंट से 10 हजार रुपए निकाले। इससे नाराज होकर मन्नान और उसके भाइयों ने युवक को कमरे में बंद करके पीटा।

See also  RJD बैठक से पहले रोहिणी आचार्य का विस्फोट, बोलीं- पार्टी में घुसपैठियों का कब्जा, अंदरूनी कलह उजागर

मन्नान के वार्ड क्षेत्र में रहने वाले कैंप 2 चटाई क्वार्टर निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (25 साल) ने छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पार्षद मन्नान गफ्फार खान और उसका भाई मिलकर महादेव ID का पैनल चलाते हैं।

उसने दावा किया कि उसका बैंक अकाउंट चेक किया जाए तो यह साफ हो जाएगा कि मन्नान और उसके भाई ID चलाते हैं।

मन्नान और उसके भाई से थी दोस्ती

Advertisment

युवक ने बताया कि उसकी मन्नान और उसके भाई जोहेब और सद्दाम के साथ अच्छी दोस्ती थी। उनका अक्सर घर के पास बाजार में उठना बैठना होता था। दो महीने पहले मन्नान ने उससे उसका बैंक अकाउंट मांगा था।

See also  मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, ‘लश्कर-ए-जिहादी’ के नाम से भेजा था मैसेज

उसने कहा कि कुछ पैसे मंगाना है, 2-3 दिन में वापस दे देगा। बॉबी ने मन्नान को अकाउंट और पासवर्ड दे दिया।

बॉबी के पास बैंक से आया फोन

इसके बाद उसने अकाउंट मांगा, लेकिन उन्होंने बहाना बनाकर कुछ दिन बाद देने को कहा। कुछ दिन पहले बॉबी के पास बैंक ऑफ इंडिया से फोन आया कि आपके खाते में दो महीने के अंदर कई लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। उन्हें शक है कि गलत तरीके से पैसे आ रहे हैं। इस पर बॉबी ने कहा कि वह पता करता है और वहां से चला आया।

वापस आने के बाद उसने मन्नान और उसके भाइयों से उसका बैंक अकाउंट देने को कहा। उसने आरोप लगाया कि तुम लोग उसके खाते में महादेव सट्टा का पैसा मंगाते हो। इस पर वो लोग झगड़ा करने लगे और कहने लगे कि वो चाहे तो पता कर ले। एक दो दिन में वो उसका अकाउंट दे देंगे।

See also  बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, जुटेंगे इन 4 राज्यों के CM

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!