Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मनरेगा कार्य में रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा गड़बड़ी, जनपद सीईओ से हुई शिकायत…

मनरेगा कार्य में रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा गड़बड़ी, जनपद सीईओ से हुई शिकायत…
 
 
जांजगीर-चांपा। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूरों की रोजी रोटी चलने के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत गांव गांव में कार्य चलाए जाते  हैं मगर कुछ सरपंच सचिव वा रोजगार सहायक इसका पूरा फायदा अपने जेब भरने में लगा देते है और इसका विरोध करने वालो को उल्टा डराने चमकने का काम करते हैं।
कुछ ऐसे ही भ्रष्टाचार और मनमानी हमे जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामता में देखने को मिल रहा है। जहां वर्तमान में ग्राम  मनरेगा का कार्य सन 2023-24 अन्तर्गत शरीद गिरीवर अमृत सरोवर में   कार्य अभी चल रहा है। जिसमे रोजगार सहायक द्वारा दबंगीय एवं मनमानी ढंग से मनरेगा राशि का गबन किया  जा रहा है जो ग्राम की विकास एवं रोजगार पर गंभीर रूप से प्रभाव डाल रहा है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत कामता के जागरूक ग्रामीण हेमंत मिरी जिनके पिता  गुलाबचंद मिरी, कुछ दिन पहले में रोजगार गारंटी में हाजिरी के पद पर कार्यरत थे कुछ दिन कार्य करने के बाद हेमंत मिरी को जब  यह पता चला कि रोजगार सहायक अपने-अपने करीबी लोगो के नाम पर फर्जी हाजिरी डाल रहा था जिसमें सरपंच की पलि एवं उसकी पुत्री एवं रोजगार सहायक की पत्नि एवं मेट की पत्नि इस तरह से अन्य ग्राम कामता निवासी के लोगों का हाजिरी को छल रहा था। जिसका हेमंत मिरी द्वारा  विरोध करने पर उन्हें उल्टा डराने धमकाने का प्रयास रोजगार सहायक द्वारा किया गया है साथ ही साथ शिकायत कर्ता हेमंत मिरी ने बताया की उसे रोजगार सहायक द्वारा जातिगत अभद्र टिप्पणी तक किया गया है। आगे मीरी ने बताया की उन्हे दबाव बनाकर  मनरेगा कार्य से निकाल बना दिया गया  एवं मेरे द्वारा पुनः मौखिक रूप से रोजगार सहायक को मनरेगा में कार्य करने हेतु अनुरोध किया लेकिन वह मुझे नहीं रखने को बोल रहा है एवं पूरी तरह से मनमानी किया जा रहा जिसकी शिकायत हेमंत मिरी ने जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लिखित में किया है अब देखना होगा कि आखिर कब तक संबधित मामले में जांच कर कार्यवाही किया जाता है।

See also  Mahindra XUV 7XO की बढ़ी टेंशन! मारुति, टोयोटा और MG ला रहीं नई 7-सीटर SUVs

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!