Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सियासी तकरार: वक्फ संशोधन बिल पर भिड़े ठाकुर और खरगे, इस्तीफे की पेशकश से मचा हड़कंप…

नई दिल्ली। लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस हुई। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। आज वक्फ बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Waqf Amendment Bill: अनुराग ठाकुर ने खरगे पर क्या लगाया आरोप
अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेगे का नाम भी आता है।

See also  कालाबाजारी के भंडारित खाद पकड़ाया, 465 बोरी खाद जप्त, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम रनपोटा का मामला...

आज राज्यसभा में अनुराग ठाकुर के आरोपों पर बोलते हुए खरगे ने कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के वक्फ बोर्ड की 1 इंच भी जमीन पर कब्जे को साबित कर देते हैं, मैं अपने पद (राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष) से इस्तीफा दे दूंगा।

वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी डीएमके
डीएमके ने एलान किया है कि वक्फ बिल के खिलाफ पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आज डीएमके सांसदों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर बिल का विरोध किया।

ट्रंप टैरिफ से ध्यान भटकाने की कोशिश
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की संसद रात 2 बजे तक चलाई जा रही थी और रात 1:30 बजे अमेरिका ने टैरिफ लगा दिया। देश और खासकर भाजपा के मतदाताओं को यह समझना चाहिए कि टैरिफ के मुद्दे से लोगों को भटकाने के लिए यह वक्फ विधेयक पहले से ही योजनाबद्ध मुद्दा था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!