Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

EPFO ने दी बड़ी राहत : अब बिना डॉक्यूमेंटेशन के निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये…

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) के देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी राहत दी है. अब PF निकासी की ऑटो सेटलमेंट लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है, जो अब तक एक लाख रुपये थी.

यानी अब बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के पीएफ अकाउंट होल्डर इतनी रकम निकाल सकेंगे. इसके साथ ही अब तक जो क्लेम सेटलमेंट 10 दिन में होता था, वो महज 3-4 दिन में ही जाएगा. इसके अलावा ईपीएफओ ने शादी, एजुकेशन और घर खरीदने के लिए भी पीएफ ऑटो-क्लेम की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है. पहले केवल बीमारी और अस्पताल के खर्च के लिए ही PF Account से ऑटो-क्लेम मिलता था.

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा की अध्यक्षता में CBT की श्रीनगर में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा एक अन्य बड़ी जानकारी शेयर करते हुए इस बैठक में कहा गया कि EPFO सदस्य अब इस साल मई या जून के अंत तक यूपीआई (UPI PF Withdrawl) और एटीएम (ATM PF Withdrawl) के माध्यम से पीएफ निकाल सकते हैं.

See also  कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास यात्रा 2025 का भव्य स्वागत छात्रों ने किया 

इतनी बार बढ़ाई गई लिमिट

गौरतलब है कि ईपीएफओ ने अप्रैल 2020 में अपने सदस्यों को ऑटो-क्लेम की सुविधा देना शुरू किया था, जो शुरुआती दौर में महज 50,000 रुपये तक सीमित थी. इसके बाद मई 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से PF Auto Claim की लिमिट में इजाफा किया गया और इसे 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक कर दिया गया था. वहीं अब अब इसमें और बड़ी राहत दी गई है और लिमिट को एक लाख से ₹5 लाख रुपये तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

Advertisment

क्लेम रिजेक्शन रेट में भी गिरावट

See also  विधायक हरवंश ने खाद,बीज और बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर सदन में रखी बात...

बैठक में जानकारी शेयर करते हुए ये भी बताया गया है कि पीएफ क्लेम रिजेक्शन रेट में भी लगातार गिरावट आई है और पहले जहां 50 फीसदी के आस-पास क्लेम रिजेक्ट हुआ करते थे, उनकी संख्या अब कम होकर महज 30 फीसदी रह गई है. EPFO द्वारा लगातार नियमों को आसान बनाए जाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का असर यहां देखने को मिला है.

UPI सुविधा से ऑटो क्लेम में आसानी

बीते दिनों सचिव डावरा की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि जल्द EPFO मेंबर्स को ATM के साथ-साथ UPI से पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है. इस सुविधा के चलते न केवल वे सीधे UPI पर अपने PF Balance को देखने में सक्षम होंगे, बल्कि निर्धारित रकम तक की निकासी भी कर सकेंगे, इसके साथ ही उन्हें अपने पसंदीदा बैंक में पीएफ का पैसा ट्रांसफर करने की भी सुविधा होगी. डावरा ने ये भी कहा था कि नई सुविधा के तहत क्लेम पहले से ही ऑटोमेटेड होंगे.

See also  Naib Tehsildar bribery : रिश्वतखोरी का खुलासा! एसीबी ने नायब तहसीलदार को 50 हजार कैश सहित किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!