Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025, RR vs KKR: डिकॉक के आगे राजस्थान रॉयल्स का सरेंडर, कोलकाता को दिलाई बड़ी जीत…

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर आईपीएल में हार मिली है वहीं दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता ने इस सीजन अपना खाता खोल लिया है. गुवाहाटी में खेले गए मैच में कोलकाता ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी,जवाब में कोलकाता को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. कोलकाता की जीत के नायक डिकॉक रहे, जिन्होंने कोलकाता के लिए पहली बार अर्धशतक जड़ा. डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, वो शतक से चूके लेकिन डिकॉक की पारी बेहद खास है क्योंकि गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और उन्होंने क्रीज पर टिक कर बैटिंग की और केकेआर को सीजन की पहली जीत दिलाई.

See also  ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’... लेकिन बैनर की जिम्मेदारी किसकी?

अकेले राजस्थान पर भारी पड़े डिकॉक
गुवाहाटी की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी और पावरप्ले में कोलकाता ने धीमी शुरुआत की. पावरप्ले में केकेआर 40 रन ही बना पाई, उसके 50 रन 7.4 ओवर में पूरे हुए. मोईन अली और अजिंक्य रहाणे मुश्किल में दिखे लेकिन डिकॉक का बल्ला रुका ही नहीं. उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. डिकॉक ने इसके बाद अंगकृष के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी की और यहीं से राजस्थान की हार तय हो गई.

राजस्थान रॉयल्स का निराशाजनक प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाया और यहीं से उसकी दिक्कतें शुरू हो गई. सैमसन और जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत तो दी लेकिन चौथे ओवर में वैभव अरोड़ा ने विकेट लेकर केकेआर को पहली कामयाबी दिला दी. सैमसन के आउट होने के बाद रियान पराग ने तेजी से बैटिंग की लेकिन इस दौरान यशस्वी जायसवाल 29 रन पर आउट हो गए. रियान पराग को भी वरुण चक्रवर्ती ने 25 रन बनाए. नीतीश राणा भी 8 ही रन बना सके. हसारंगा ने 4 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने किसी तरह 33 रन बनाए और राजस्थान की टीम 150 पार पहुंची.

See also  सीसी रोड व तालाब किनारे मंच निर्माण होने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा : विधायक राघवेन्द्र सिंह...

कोलकाता के स्पिनर्स ने किया कमाल
कोलकाता की जीत के हीरो स्पिनर्स ही रहे. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए. मोईन अली ने भी 23 रन देकर 2 विकेट झटके. हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट चटकाए.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!