Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर, AK-47 बरामद…

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुई। यह घटना जचलदारा के क्रुम्हूरा इलाके में हुई, जहां विशेष सूचना के आधार पर हंदवाड़ा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की, जिसके बाद यह तलाशी मुठभेड़ में बदल गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नागरिकों को घरों में रहने और मुठभेड़ क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

See also  21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार - किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा...

फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल इलाके में सघन तलाशी ले रहे हैं। आतंकी के शव के साथ अन्य सामग्री मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और सेना आतंकियों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्र में किसी और आतंकी के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!