Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार – किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा…

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया ने किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत् 14 नवम्बर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के 125 धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं के साथ किसानों का धान क्रय किया जा रहा है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। जिस पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है l

See also  चेक बाउंस के प्रकरण में न्यायालय को भ्रमित करने और मिथ्या कथन करने के कारण रेलवे कर्मचारियों को भेजा गया जेल 

भोथिया तहसील के धान खरीदी केंद्र खजुरानी में धान विक्रय करने आए किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा ने केंद्र में 57.60 क्विंटल धान बेचा। किसान चन्द्रा ने बताया कि धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से अब लंबी कतारों से बचाव हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो शासन की बहुत ही सराहनीय पहल है l

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!