Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सस्ती और दमदार! 10 लाख रुपये से कम में ये 5 बेहतरीन ऑटोमैटिक SUV…

अगर आप भी अपनी कार को ज्‍यादातर समय ट्रैफिक में चलाते हैं। तो इससे कई बार परेशानी होने लगती है। ऐसे में अगर आप Automatic Suv खरीदने का मन बना रहे हैं और कम बजट के साथ नई गाड़ी लाना चाहते हैं तो किन विकल्‍पों पर विचार किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Maruti Fronx
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी के तौर पर Fronx को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस एसयूवी को कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। इसके AGS वेरिएंट को Delta और Delta Plus में दिया जाता है। जिसकी कीमत 8.88 लाख रुपये और 9.43 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है।

See also  सरकारी अस्पताल देवभोग में 6 नन्हे फरिश्तों की गूंजी किलकारी, 15 घंटे के भीतर 6 महिलाओं की हुई सफल डिलीवरी, सभी 6 नवजात स्वस्थ, शिशुओं का स्वास्थ्य जांच कर किया गया आवश्यक टीकाकरण, जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही सुदृढ़, सेवाओं का हो रहा रायपुर...

Hyundai Exter
हुंडई भी अपनी सब फोर मीटर एसयूवी एक्‍सटर को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी के छह वेरिएंट्स में एएमटी का विकल्‍प दिया जाता है। एसयूवी के बेस एएमटी वेरिएंट के तौर पर S+ को ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये है। इसके एएमटी के टॉप वेरिएंट को 10.51 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Renault Kiger
रेनो भी अपनी कम कीमत वाली एसयूवी Kiger को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाती है। इसके भी छह वेरिएंट में इस विकल्‍प को दिया जाता है। एसयूवी को एएमटी में बेस वेरिएंट के तौर पर RXL Easy R-AMT को ऑफर किया जाता है। रेनो काइगर ऑटोमैटिक की कीमत 7.34 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये एक्‍स शोरूम के बीच है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा...

Tata Punch
टाटा की ओर से भी पंच एसयूवी के Adventure वेरिएंट से एएमटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है। बाजार में इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इसके एएमटी वेरिएंट को 7.77 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। एएमटी ट्रांसमिशन के साथ इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये है।

Advertisment

Nissan Magnite
एक और जापानी कार निर्माता निसान भारत में मैग्‍नाइट एसयूवी को 10 लाख रुपये से कम कीमत पर ऑफर करती है। इस एसयूवी में भी एएमटी वेरिएंट को दिया जाता है। निसान मैग्‍नाइट के एएमटी वेरिएंट को 6.60 लाख रुपये से लेकर 8.74 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी में कंपनी एएमटी ट्रांसमिशन को कुल पांच वेरिएंट में लाती है।

See also  CGPSC Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के स्नातक पास युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी, CGPSC में अधीक्षक पद पर निकली भर्ती

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!