Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर और एसपी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों में सभी आधारभूत व्यवस्थाए सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश…

कलेक्टर और एसपी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान केंद्रों में सभी आधारभूत व्यवस्थाए सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे द्वारा जिले में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने आज विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने आज बाराद्वार तहसील अंतर्गत सकरेली (बा) , पुटेकेला, कुरदा , सेंदरी एवं नगरदा के बूथ का निरीक्षण किया। उनके द्वारा सभी बूथों में पेयजल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, शौचालय की उपलब्धता का निरीक्षण करते हुवे सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी क्रम में उनके द्वारा तहसील सक्ती के नगरीय क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए विभिन्न बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बाराद्वार विद्याभूषण साव, तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत 112 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 57,600 रुपए समन शुल्क लिया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!