Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शाहिद-करीना की वो फिल्म, जिसने विराट कोहली की पत्नी को एक्टर बनने पर कर दिया मजबूर…

मुंबई। अनुष्का शर्मा पिछले कई सालों से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं. विराट कोहली संग शादी के बाद से अनुष्का अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देती हैं. लेकिन उन्होंने एक बार बताया था कि उन्होंने फिल्मों में आने का मन कैसे बनाया. इसके लिए उन्होंने करीना कपूर को जिम्मेदार बताया.

एक वक्त था जब शाहिद कपूर और करीन कपूर की जोड़ी फैन्स के साथ-साथ स्टार्स की भी फेवरेट हुआ करती थी. शाहिद और करीना की फिल्म जब वी मेट को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. ये फिल्म आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. लेकिन अनुष्का शर्मा की जिंदगी में इस फिल्म का खास रोल है. दरअसल इम्तियाज अली के डायरेक्शन में फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर का निभाया हुआ ‘गीत’ का मजेदार किरदार देखने के बाद अनुष्का ने बॉलीवुड में आने का मन बनाया था.

See also  ‘मेरे पति की मौत का बदला लिया’, Operation Sindoor को लेकर शुभम द्विवेदी के पिता और पत्नी ने कहा कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे भावुक...

अनुष्का शर्मा ने भी इम्तियाज अली के साथ काम किया है. उन्होंने फिल्म जब हैरी मेट सेजल में उनके साथ काम किया. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे. अनुष्का का कहना था कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर की गई थी तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी थी. उनका कहना था “मैं इम्तियाज के साथ काम करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थी. मुझे याद है कि मैंने अपने माता-पिता के साथ बीकानेर में ‘जब वी मेट’ देखी थी और मुझे लगा कि यह एक बेहतरीन फिल्म है.”

करीना की वजह से फिल्मों आईं अनुष्का
जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्होंने करीना कपूर को गीत का किरदार निभाते हुए देखा तो उन्हें लगा कि उन्हें भी फिल्में करनी चाहिए. उन्हें इम्तियाज के साथ काम करके काफी अच्छा लगा था. अपनी फिल्म में गुजराती डिक्शन को लेकर उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपनी कोच डिंपल से गुजराती डिक्शन सीखा. हम शब्दों को उसी तरह लिखते थे जिस तरह उनका उच्चारण किया जाता है और एक बार जब आप उन शब्दों से परिचित हो जाते हैं तो उस लहजे और शैली में बात करना आसान हो जाता है.”

See also  श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन...

अनुष्का के कमबैक का सभी को इंतजार
अनुष्का शर्मा को साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद से अनुष्का अपनी निजी जिंदगी में काफी बिजी हो गईं. लंबे वक्ते से उनके कमबैक का इंतजार हो रहा है. लेकिन अभी तक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है. अनुष्का अब अक्सर स्टेडियम ही कैप्चर किया जाता है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!