Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पत्रकार की हत्या से गूंजा सुल्तानपुर, सरकार से 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग…

सुल्तानपुर। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाजपेई धान खरीद घोटाले का खुलासा कर रहे थे. राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की सुल्तानपुर इकाई ने रविवार को जयसिंहपुर एसडीएम वैशाली चोपड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

पत्रकार संघ ने इस हत्या को पत्रकारिता पर हमला बताया है. संगठन ने कहा कि यह प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की गई है. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है.

संगठन ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और मामले की एसआईटी जांच की मांग भी की है. जयसिंहपुर तहसील के पत्रकार संजय सिंह की बेटी पर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया गया। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. और जयसिंहपुर पुलिस मैनपावर की कमी का हवाला दे रही है.

See also  प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से मिलकर पेंड्री के किसानों ने जताया आभार...

पत्रकार संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे. उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष आयोग और सुरक्षा सेल बनाने की मांग की है. कार्यक्रम में संगठन के तहसील अध्यक्ष पवन मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष रोहित सिंह, उपाध्यक्ष रोहित पाठक, कोषाध्यक्ष अभयराज वर्मा, रंजीत वर्मा, अश्वनी सिंह, संजय सिंह, अजय दूबे, अभिषेक गुप्ता, भूपेश पांडेय, राजेश समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!