Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर: बाघ ने किसान पर किया हमला, इलाके में दशहत…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट के पास एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया। बाघ के हमले से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कठमुण्डा निवासी 47 वर्षीय किसान शिवकुमार जायसवाल पिता जनक जायसवाल गांव के राजू सिंह ठाकुर के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है।

गुरुवार की सुबह रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी पुलिया के दोन्द में छिपे बाघ के दहाड़ने की आवाज आई। इसके बाद जब वह पलट कर देख तो बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर, हाथ, सिर मे गंभीर चोट आयी हैं।

See also  गांवों में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध - कमलेश जागड़े, खोखरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का सांसद ने किया लोकार्पण, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया गया भूमिपूजन...

आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायल को तखतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया। बाघ के हमले से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर पदस्थ डॉ शैलेंद्र शुक्ला ने टाइगर बाइट की पुष्टि की है। वहीं सूचना पर वन विभाग और पुलिस विभाग कीे टीम जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!