Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: सुपरफूड है अलसी…

कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

ठंड में अलसी खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अलसी के फायदे इतने हैं कि गिनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके सेवन से बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है। असली के बीजों में पोषक तत्वों का भंडार है।

अलसी खाने के फायदे

गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाले

अलसी के बीज खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर आ जाता है। इससे नसों की ब्लॉकेज को खोलने में मदद मिलती है। अलसी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखता है।

Advertisment

डायबिटीज में फायदेमंद

See also  CG Shaurya Chakra: छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित आतंकियों और नक्सलियों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता

फाइबर से भरपूर अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी में भरपूर एंटी डायबिटीक तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को अच्छा रखते हैं। डायबिटीज के मरीज भुनी हुई अलसी खा सकते हैं।

कैंसर के खतरे को करे कम

अलसी खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। असली में एंटीऑक्सीडेंटस और एस्ट्रोजन तत्व होते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकते है। अलसीख खाने से कैंसर के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

See also  Fungal Infection : गर्मियों में क्यों होता है फंगल इंफेक्शन, इससे कैसे करें बचाव...

वजन घटाने में असरदार

अलसी के बीज खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इन्हें खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह फाइबर से भरपूर अलसी मोटापे और जमा चर्बी को धीरे-धीरे कम कर देती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!